नींद में ही चल बसे के ‘शकुनि मामा’ | Sanmarg

नींद में ही चल बसे के ‘शकुनि मामा’

मुंबई : बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ (1980) में शकुनि का किरदार निभाकर कामयाबी हासिल करने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार, 5 जून को आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया, जहां वो ICU में थे। उम्र से संबंधित हेल्थ इश्यूज और हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम को चार बजे किया जाएगा। गूफी के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। जाने-माने सिलेब्स सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने बताया, ‘दुर्भाग्य से, वह अब नहीं रहे। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। उनका हार्ट फेल हो गया। नींद में ही उनका निधन हो गया।’
Visited 176 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर