Guruwar Ke Upay : पैसों की तंगी से है परेशान मो जरूर करें ये उपाय

कोलकाता : कुछ लोग आज के दिन को गुरुवार कहते है तो वहीं कुछ लोग बृहस्पतिवार भी कहते है। आज का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन भगवान बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आईए जानें गुरुवार के दिन किये जाने वाले कुछ उपाय जिससे आपकी सारी परेशानियां होगी दूर।

गुरुवार के दिन करें ये काम
– इस दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करें।

– गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।

– गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

–  गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।

– गुरुवार के दिन किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata News : बड़ाबाजार में ‘हीट स्ट्रोक’ से युवक की मौत

तीन दिनों से लापता था मृतक कोलकाता : बड़ाबाजार थानांतर्गत महात्मा गांधी रोड में एक युवक की कथित तौर पर हीट स्ट्रोक से मौत हो गयी। आगे पढ़ें »

ऊपर