केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के कारण खत्म हो जाएगी भाजपा : अखिलेश

Fallback Image

कोलकाता : समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के चलते आने वाले दिनों में ‘कांग्रेस की तरह’ राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। अखिलेश ने जाति जनगणना पर भी जोर देते हुए कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा होगा। उन्होंने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा ऐसा कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो गई है। भाजपा का भी यही हश्र होगा।’’ सपा नेता ने दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-2 (संप्रग-2) सरकार के दौरान कांग्रेस ने जाति जनगणना कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में ‘‘पीछे हट गई।’’ अखिलेश ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि भाजपा नीत केंद्र सरकार जाति जनगणना कराए। कई नेता इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस की तरह भाजपा भी जाति जनगणना कराने की इच्छुक नहीं है।’’ आम चुनाव के मद्देनजर संभावित विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा, इस बारे में अखिलेश ने कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम विपक्षी मोर्चे के फॉर्मूले का खुलासा नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।’’

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Loksabha Election 2024: आज तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी, PM मोदी-खरगे ने डाला वोट

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। आज देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों आगे पढ़ें »

ऊपर