ईस्ट-वेस्ट मेट्रो : एक दिन में 66 हजार हुई यात्रियों की संख्या

अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा यात्री हो चुके हैं सवार
कोलकाता : ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ने एक और रिकार्ड कायम किया है। एक दिन में ग्रीन लाइन ऑफ कोलकाता मेट्रो में यात्रियों की संख्या 66 हजार हो गयी। 46वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले की बदौलत पिछले सप्ताह से इस कॉरिडोर में लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि मेट्रो में पुस्तक मेले तक पहुंचना आसान हो गया है। इतना ही नहीं, रविवार को भी मेला मैदान से घर लौटने में अब कोई समस्या नहीं हुई क्योंकि मेट्रो 10 बजे तक उपलब्ध थी। मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ, कौशिक मित्रा ने कहा कि पहली बार ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के जरिये लोगों को पुस्तक मेले तक पहुंचना आसान हो गया। मेट्रो को पहले रविवार नहीं चलाया जा रहा था। परंतु मेले के लिए रविवार को सेवाओं की शुरुआत की है। परिणामस्वरूप, 31 जनवरी के बाद से ग्रीन लाइन में यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। शनिवार को यात्रियों की संख्या 66,000 थी, जो इस कॉरिडोर में अब तक का सर्वाधिक है। सियालदह हमेशा की तरह कल सबसे व्यस्त स्टेशन था, जहां 24883 लोग आए। करुणामयी और साल्टलेक सेक्टर 5 में 20319 और 6830 फुटफॉल देखे गए। मेट्रो की ओर से बताया गया कि सबसे अधिक भीड़ गत 9 फरवरी को हुई थी। इस दिन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में 58,267 यात्री उमड़े थे। वहीं पुस्तक मेला चलने के दौरान अभी तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की ग्रीन लाइन में लगभग साढ़े 5 लाख यात्री सवार हो चुके हैं। इस पुस्तक मेले को खास बनाने के लिए कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों ने हर संभव उपाय किए हैं। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सियालदह, सेंट्रल पार्क और करुणामयी में अतिरिक्त काउंटर खोले गए। मांग में अचानक वृद्धि को संभालने के लिए काउंटरों पर पर्याप्त संख्या में टोकन और स्मार्ट कार्ड भी उपलब्ध थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन तीनों स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

कौन हैं Kishori Lal Sharma? जो अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस की ओर से जिन दो सीटों पर सबकी नजर थी उनपर कांग्रेस ने जानकारी दे दी है। राहुल गांधी रायबरेली सीट से और आगे पढ़ें »

ऊपर