पार्किंग विवाद को लेकर बाप-बेटे ने एएसआई की कर दी पिटायी

जोड़ासांको के महाजाति सदन इलाके की घटना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में पार्किंग विवाद को केन्द्र कर एक बाप-बेटे ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पिटायी कर दी। घटना जोडासांको थानांतर्गत महाजाति सदन इलाके की है। हमले में पुलिस का कांस्टेबल का मुंह फट गया। घायल पुलिस कर्मी का नाम देवल कुमार घोष है। वह जोड़ासांको थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए श्रवण सिंह और प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों सिंथी के रामलीला बागान इलाके के रहनेवाले हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सिंथी के रहनेवाले प्रकाश और श्रवण खरीदारी के लिए बड़ाबाजार जा रहे थे। उन्होंने महाजाति सदन के निकट सिग्नल पर बाइक को खड़ी की थी। आरोप है कि वहां पर ड्यूटी कर रहे एएसआई देवल घोष ने दोनों को बाइक थोड़ा साइड करके खड़ा करने के लिए कहा तो उनका पुलिस कर्मी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस कर्मी की पिटायी कर दी। हमले में पुलिस कर्मी के चेहरे में गंभीर चोट आयी। उसे उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने अभियुक्तों को पकड़कर जोड़ासांको थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में घायल पुलिस कर्मी की शिकायत पर अभियुक्तों को ‌गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश करने पर उन्हें जेल ह‌िरासत में भेज दिया गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

WBCHSE Board 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 8 मई को जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल आगे पढ़ें »

ऊपर