मां के शव को व्‍हीलचेयर पर लेकर श्‍मशान पहुंचा 60 साल का बुजुर्ग

त्रिची : तमिलनाडु के त्रिची में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, इसमें 60 साल का बुजुर्ग बेटा व्‍हीलचेयर पर अपनी मां का शव रखकर श्‍मशान पहुंचा। मणप्‍पराई इलाके के शख्‍स मुरुगानंदम ने बताया कि उसके पास अंतिम संस्‍कार के पैसे नहीं है और वह ढाई किमी दूर से व्‍हील चेयर को खुद धकेलते हुए यहां आया है। उसने बताया कि उसकी मां को सोरायसिस है, इसलिए उसने सोचा कि शायद ही कोई मदद करेगा। मुरुगानंदम की दुख भरी कहानी सुनते ही वहां मौजूद निगम कर्मचारियों ने अंतिम संस्‍कार और उसे मृत्‍यु प्रमाण पत्र दिलाने में मदद की। मुरुगानंदम ने बताया कि वह पेशे से इलेक्‍ट्रीशियन है, लेकिन इधर कुछ दिनों से उसकी हालत खराब है। उसने बताया कि अपनी मां के उचित अंतिम संस्कार करने के लिए उसके पास धन नहीं है। निगम के कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को इसके लिए उपलब्ध सरकारी पहलों के बारे में बताया और यह भी कहा कि कई गैर सरकारी संगठन आर्थिक रूप से वंचित लोगों को उनके प्रियजनों के लिए अंतिम संस्कार करने में मदद करते हैं।
महिला का कई साल से चल रहा था इलाज
मृतक महिला राजेश्‍वरी (84) का कई साल से इलाज चल रहा था। वह सोरायसिस से पीड़ित थी। बुधवार को उसके डॉक्टर ने राजेश्वरी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिवार को दी और परिवार को सलाह दी कि वह उसे घर पर ही रखें और वहीं इलाज जारी रखें। गुरुवार सुबह 4 बजे 84 वर्षीय महिला का निधन हो गया। श्मशान में निगम के अधिकारियों ने मुरुगानंदम को अस्पताल के दस्तावेजों की पुष्टि करने और महिला के डॉक्टर से परामर्श करने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में मदद की। उनके परिवार में उनके पति पेरियासामी (90) और मुरुगनंदम के अलावा दो अन्य बेटे हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Panchayat 3 Release Date: खत्म हुआ लंबा इंतजार, इस तारीख को देखें फुलेरा गांव की कहानी

मुंबई : 'सचिव जी', 'प्रधान जी' और 'प्रहलाद जी' जैसे कई दिलचस्प किरदारों से सजी वेब सीरीज 'पंचायत 3' जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। आगे पढ़ें »

ऊपर