कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे

गुलमर्ग में सबसे ठंडा मौसम, पारा शून्य से 6.5 डिग्री नीचे
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे
Published on

श्रीनगर: कश्मीर में कुछ दिनों की राहत के बाद सर्दी फिर से तेज हो गयी है और घाटी में न्यूनतम तापमान गिरकर अधिकतर जगहों पर शून्य से नीचे चला गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस से कम है।

उत्तरी कश्मीर का मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के पर्यटक रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे
ठंड का असर कम, लेकिन जल्द लौटेगी ठंड

यह क्षेत्र अभी ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर में है जो 40 दिनों की अत्यधिक ठंड की अवधि होती है। इस दौरान रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। हालांकि, दर्ज किया गया मौजूदा तापमान सामान्य से अलग पैटर्न को प्रदर्शित कर रहा है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक और अधिकतम होती है।

हालांकि, इस मौसम में घाटी के मैदानी इलाकों में अभी तक कोई बर्फबारी नहीं हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच और छह जनवरी को उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि चार जनवरी तक मौसम के ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है।

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे
जयशंकर की बात से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, विदेश मंत्रालय ने जारी की गीदड़ भभकी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in