भारत की कूटनीति की 2025 में हुई कठिन परीक्षा

पहलगाम के बाद पाकिस्तान से युद्ध, ट्रंप का टैरिफ, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले जैसे मुद्दों पर भारत ने दिखाई सूझबूझ
File Photo
File Photo
Published on

नई दिल्ली: भारत की कूटनीति के लिए 2025 कई मायनों में बड़ी परीक्षा का वर्ष रहा। उसे पाकिस्तान के साथ पिछले कई दशकों के सबसे भीषण सैन्य टकराव के भू-राजनीतिक असर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्क और बांग्लादेश के साथ लगातार बिगड़ते रिश्तों संबंधी मामलों से निपटना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत से वैश्विक स्तर पर आक्रोश भड़का और भारत ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुनियाभर के देशों को दिखाया कि उसे जवाब देने का अधिकार है।

पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कार्रवाई

आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदमों की घोषणा की जिनमें 65 वर्ष पुरानी सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।’’ आतंकवादी हमले के ठीक दो सप्ताह बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और सात मई को पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।

पूर्ण युद्ध की आशंका

इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की, हालांकि भारतीय सेना ने इनमें से अधिकतर हमलों को विफल कर दिया। हालात तेजी से बिगड़ने पर दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच पूर्ण पैमाने पर युद्ध की आशंका पैदा हो गई और दुनिया के कई देशों ने उनसे संयम बरतने की अपील की तथा सैन्य टकराव रुकवाने के लिए नयी दिल्ली एवं इस्लामाबाद से संपर्क किया।

File Photo
केरलः चरमपंथी विचार फैलाने के आरोप में असम का युवक गिरफ्तार, मिला पाकिस्तान कनेक्शन

10 मई को युद्ध रोकने पर सहमती बनी

भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत के बाद सैन्य टकराव रोकने पर 10 मई को सहमति बनी लेकिन सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संघर्ष विराम की घोषणा कर दी जिससे भारत की विदेश नीति के विशेषज्ञों के लिए नयी चुनौती खड़ी हो गई।

missile_akash_testing
आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

ट्रंप के दावे को नई दिल्ली ने किया खारिज

इसके बाद के महीनों में ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष उन्होंने रुकवाया और लाखों जानें बचाईं जबकि नयी दिल्ली ने लगातार कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत के बाद सैन्य टकराव रोके जाने पर सहमति बनी थी और अमेरिका की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। भारत के इस रुख ने ट्रंप प्रशासन को नाखुश कर दिया।

donald_trump
donald trump

असीम मुनीर के साथ ट्रंप का भोज

भारत एवं अमेरिका के संबंधों में तनाव के बीच ट्रंप ने 18 जून को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के लिए बंद कमरे में दोपहर भोज आयोजित किया जिसने अमेरिका एवं पाकिस्तान के रिश्तों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला। ट्रंप ने एक अक्टूबर को मुनीर से दूसरी बार मुलाकात की।

File Photo
बंगाल : 2025 में SIR, बांग्लादेश अशांति, मुर्शिदाबाद हिंसा रहे ज्वलंत मुद्दे

ट्रंप ने लगाया भारत पर शुल्क

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत खिंचने के बीच ट्रंप ने अगस्त में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जिसमें रूसी कच्चा तेल खरीदने पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। अमेरिका की नयी आव्रजन नीति और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर करने के फैसले भी रिश्तों में गिरावट का कारण प्रतीत हुए।

दोनों नेताओं के बीच संबंधों में आई इस तेज गिरावट ने विदेश नीति के कई विशेषज्ञों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके और मोदी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध दिखे थे।

भारत के विदेश नीति की परीक्षा

एक अन्य प्रमुख घटनाक्रम में पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रणनीतिक रक्षा समझौता किया जिसमें कहा गया कि ‘‘दोनों देशों में से किसी एक पर भी आक्रमण, दोनों पर हमला माना जाएगा।’’ भारत एवं बांग्लादेश के संबंधों में भी तनाव बढ़ा जिसका मुख्य कारण बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले चरमपंथी तत्वों की बढ़ती गतिविधियां रहीं। बांग्लादेश का पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ता संपर्क भी संबंधों में गिरावट का कारण बना। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगस्त 2024 में भारत जाने के बाद संबंधों में गिरावट आनी शुरू हुई थी।

File Photo
पेरूः माचू पीचू तक पर्यटकों को ले जा रही ट्रेन की दूसरी ट्रेन से सीधी टक्कर, एक की मौत, 40 घायल

भारत-चीन संबंधों में सुधार

हालांकि भारत-चीन संबंधों में 2025 में उल्लेखनीय सुधार हुआ और पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के दौरान आई गिरावट के बाद रिश्ते फिर से मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ानों की बहाली और वीजा नियमों में ढील शामिल रही।

modi

मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात

मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय संबंध गहरे करने और सीमा मुद्दे का ‘‘उचित’’ समाधान खोजने पर अगस्त में सहमति जताई। शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के तियानजिन में हुई एक बैठक में मोदी और शी ने वैश्विक वाणिज्य को स्थिर करने के लिए व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने का भी संकल्प लिया।

पुतिन का भारत का दौरा

रूस के साथ भी ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत हुए। वर्ष के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत यात्रा की और भारत एवं रूस के बीच व्यापार साझेदारी मजबूत करने के लिए पांच साल की योजना पर सहमति बनी।

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA

भारत और ब्रिटेन ने जुलाई में ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता किया। भारत और कनाडा ने भी 2023 के विवाद के बाद रिश्ते सुधारने के प्रयास किए। हिंद-प्रशांत से जुड़े सरोकार और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए खाड़ी क्षेत्र के साथ सहयोग विस्तार भी वर्ष की कूटनीति के प्रमुख केंद्र रहे।

File Photo
मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में हथियारों का जखीरा बरामद, 40 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in