मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में हथियारों का जखीरा बरामद, 40 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट

बरामद हथियारों में तीन सिंगल-बोल्ट एक्शन राइफल, मैगजीन सहित पांच नौ मिमी पिस्तौल आदि हैं।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

इंफालः मणिपुर के थौबल और चुराचंदपुर जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया और करीब 40 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थौबल जिले के येरुम चिंग क्षेत्र की तलहटी से सुरक्षाबलों ने आठ आग्नेयास्त्रों के साथ गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। बरामद हथियारों में तीन सिंगल-बोल्ट एक्शन राइफल, मैगजीन सहित पांच नौ मिमी पिस्तौल, एक हथगोला, तीन आईएनएसएएस मैगजीन, विभिन्न कैलिबर के 40 कारतूस और चार डेटोनेटर शामिल हैं।

एक अन्य अभियान में, मंगलवार को ही चुराचंदपुर जिले के थांगजिंग पहाड़ी शृंखला स्थित मोंगकेन क्षेत्र में मणिपुर पुलिस, वन विभाग और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने करीब 40 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया।

सांकेतिक तस्वीर
असम में जादू-टोना करने के संदेह में दंपति को जिंदा जलाया
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News