जबरन वसूली के आरोप में तृणमूल नेता टिंकू गिरफ्तार

मालीपांचघड़ा थाने की पुलिस ने निमता से किया गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

निमता : जबरन वसूली और धमकाने के कई आरोपों में तृणमूल कांग्रेस के वार्ड नंबर 1 के प्रेसिडेंट आनंद गुप्ता उर्फ टिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को उत्तर 24 परगना के निमता इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मालीपांचघड़ा थाने की एक विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त निमता क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद सोमवार की रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आनंद गुप्ता के खिलाफ इलाके में जबरन वसूली, दबाव बनाकर पैसे मांगने और लोगों को धमकाने की कई शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और उसके खिलाफ दर्ज अन्य शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in