UP चुनावी रणनीति को धार देने लखनऊ पहुंचेंगे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन

नई प्रदेश टीम के गठन के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे नितिन नवीन
नितिन नवीन
नितिन नवीन
Published on

नयी दिल्ली/लखनऊ : अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को राज्य के दो दिन के दौरे पर जाएंगे, जहां वह पार्टी नेताओं और राजग सहयोगियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

BJP की प्रदेश इकाई द्वारा पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा किए जाने के बाद यह नवीन का उत्तर प्रदेश का पहला दौरा होगा। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार, 4 जुलाई से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे।

BJP ने कहा कि इस दौरे के दौरान नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई ‘संगठनात्मक बैठकें’ करेंगे। पार्टी ने बताया कि वह उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ भी बैठकें करेंगे।

नवीन राज्य के BJP विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों के साथ बैठकें करेंगे। पार्टी ने कहा, अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पार्टी की रणनीति को धार देने और राज्य BJP की नयी बनी टीम का मार्गदर्शन करने के लिए बेहद अहम है।

नितिन नवीन
आठ भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी की रफ्तार, पर उत्तर प्रदेश में ठहराव क्यों? रणनीतिक इंतज़ार या कुछ और ?

BJP ने कहा कि नवीन शनिवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राज्य के BJP पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों और ज़िला अध्यक्षों के साथ एक ‘महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक’ करेंगे। बाद में, वह उप्र के मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, BJP सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

पार्टी ने कहा, इसके बाद, नवीन यूपी यूपी BJP कोर कमेटी के सदस्यों से मिलेंगे। शाम को वह पद्मश्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर उप्र की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रिभोज करेंगे।

BJP के अनुसार, रविवार को नवीन अपने दिन की शुरुआत पार्टी की उप्र इकाई के पूर्व अध्यक्षों के साथ ‘चाय पे चर्चा’ से करेंगे। इसके बाद, वह यूपी के NDA नेताओं के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे। बाद में, वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ अलग-अलग चर्चा करेंगे।

नितिन नवीन
राम मंदिर चंदा गबन मामले में मुकदमा दायर करेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in