राम मंदिर चंदा गबन मामले में मुकदमा दायर करेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

महाकाल मंदिर में भी चंदा चोरी का पूर्व सीएम ने लगाया आरोप
Bhopal
राम मंदिर चंदा गबन मामले में मुकदमा दायर करेंगे दिग्विजय सिंह
Published on

भोपाल : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एक एक कर सभी विपक्ष के नेताओं के बयान आ रहे हैं। अब कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में पर निशाना साधा है। दरअसल, चंदा चोरी के विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें दिग्विजय सिंह भी शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था, लेकिन अब चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर वो अयोध्या की अदालत का रुख करेंगे और मुकदमा दायर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि महाकाल के मंदिर में भी चंदा चोरी हो रहा है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं अपने घर पर बैनर लगा रहा हूं कि चंदा चोर मेरे घर में ना घुसें। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि ‘बीजेपी कहती है कि विश्व हिंदू परिषद हमारा मेंबर नहीं है, नाथूराम गोडसे भी हमारा मेंबर नहीं है लेकिन ये करोड़ों रुपये गुरुदक्षिणा के नाम पर लेते हैं, सारा काम नगदी में होता है तब इनके यहां ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं होती’।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in