उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसा शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

जिले में ‘गैर-कानूनी मदरसों’ की पहचान करने के प्रयास के तहत लिया गया फैसला
AI Generated Image
AI Generated Image
Published on: 

अलीगढ़: अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सभी मदरसा शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार उठाया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘अब से मदरसा शिक्षकों का वेतन उनके बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाएगा।’ रंजन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले में ‘गैर-कानूनी मदरसों’ की पहचान करने के प्रयास जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in