घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन

CM योगी ने सुधाकर सिंह के निधन पर जताया शोक
सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे।

सिंह के बेटे सुजीत सिंह ने कहा, सुधाकर सिंह मंगलवार को दिल्ली से विमान से वाराणसी आए थे। दिल्ली हवाई अड्डे पर वह ठीक थे लेकिन वाराणसी हवाई अड्डे पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था और फिर बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया।

सुजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता को देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि उनके पिता को हृदय संबंधी समस्याएं थीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधाकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।आदित्यनाथ ने ‘X’ एक पोस्ट में कहा, मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का निधन बहुत दुखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।

सुधाकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in