वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत

झारखंड के पाकुड़ जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत
Published on

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल में नागरनबी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात यह दुर्घटना हुई।

ट्रेन की पटरियां पार करते समय परिवार यहां न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा पाड़ा निवासी चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपनिरीक्षक रमेश किस्कू ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’’

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत
हावड़ा में डेवलपर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in