हावड़ा में डेवलपर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार तड़के एक रियल एस्टेट डेवलपर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात चाय की एक दुकान पर सुबह करीब 4:10 बजे घटी, जो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।
घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है।
घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है।
Published on

कोलकाताः हावड़ा में बुधवार तड़के एक रियल एस्टेट डेवलपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के पिलखाना इलाके में सेकंड बाय लेन स्थित चाय की एक दुकान पर सुबह घटी, जो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के कथित फुटेज में हमलावरों द्वारा सिर और सीने में गोली मारे जाने के बाद व्यक्ति को गिरते हुए देखा जा सकता है। फुटेज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय शफीक खान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

खान के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे बड़ी रकम की मांग की थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि लगभग दो महीने पहले भी इसी इलाके में गोलीबारी की ऐसी ही घटना हुई थी, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शफीक से एक व्यक्ति बात कर रहा है, जबकि दूसरा वहीं बगल में खड़ा है। आसपास कुछ और लोग भी है। तभी शफीक के सामने खड़ा युवक पीछे की तरफ जाता है और धीरे से अपनी कमर के नीचे शर्ट के भीतर छिपाकर रखी पिस्तौल निकालता है। और, फिर वह शफीक के सिर पर गोली चला देता है। गोली लगते ही शफीक जमीन पर पीठ के बल गिर जाता है। उसी दौरान जिससे शफीक बात कर रहा था, वह भी एक पिस्तौल निकालता है और शफीक की छाती पर गोली मारता है।

पहले वाला हमलावर भी शफीक पर और गोली चलाता है। अचानक हुई इस वारदात से आसपास खड़े लोग भय से भाग जाते हैं। दोनों हमलावार भी यह संतुष्ट होने के बाद कि शफीक मर गया है, वहां से भाग जाते हैं। वीडियो के आखिर में दिखता है कि कुछ लोग जमीन पर पड़े शफीक के पास आते और कुछ कहते हैं। यह भी दिख रहा है कि संभवतः वह हत्यारों को पकड़ने के लिए जाते हैं।

इस वीडियो को देखकर यही लगता है कि हत्यारे शफीक के परिचित थे। उसकी हत्या के क्या कारण हैं, फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in