...ये 8 ‘वफादार’ सांसद बने ममता की ‘आखिरी’ उम्मीद

लोकसभा में टीएमसी कमजोर, फिर भी आस
The Indian Express
वफादार’ सांसद : ‘आखिरी’ उम्मीदThe Indian Express
Published on

कोलकाता : लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर कथित विभाजन और बड़े पैमाने पर ‘विद्रोह’ की खबरों के बीच केवल आठ सांसद ही पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के प्रति निष्ठावान बने हुए हैं। 28 सांसदों वाली इस पार्टी में बहुमत के एक बड़े हिस्से के अलग रुख अपनाने की चर्चा के बीच यह ‘वफादार समूह’ राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस ‘निष्ठावान’ खेमे में लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, सायनी घोष, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद शामिल हैं। इनके अलावा सुदीप बंद्योपाध्याय और माला राय भी नेतृत्व के प्रति झुकाव बनाए हुए हैं। यही समूह फिलहाल पार्टी की लोकसभा में रणनीति की रीढ़ माना जा रहा है।

The Indian Express
समग्र शिक्षा मिशन की बैठक में भाग लेगा बंगाल 12 जून को दिल्ली में होने वाली हैं राष्ट्रीय बैठक

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संख्या में छोटा होने के बावजूद यह समूह संगठनात्मक और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इनमें कई अनुभवी सांसद और मीडिया में प्रभाव रखने वाले चेहरे शामिल हैं, जो संसद में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत बनाए रख सकते हैं। दूसरी ओर, आंतरिक मतभेदों ने नेतृत्व के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ विद्रोही सांसदों के एनडीए के समर्थन की चर्चा है, तो दूसरी तरफ निष्ठावान खेमे का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। महुआ मोइत्रा ने विद्रोही सांसदों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “विश्वासघाती” कहा है और उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। वहीं कीर्ति आजाद ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की “साजिश” करार दिया है।

The Indian Express
सिर कटवा लूंगी लेकिन....काकोली घोष ने क्या कह दिया
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in