हावड़ा : खेलने के बाद दोस्तों संग गंगा नहाने गया 9वीं का छात्र डूबा

14-Year-Old Schoolboy Drowns While Bathing in Ganga at Howrah’s Bali Ghat
इस अवस्था में निकाला गया था छात्र को पानी से बाहर
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के बाली स्थित लाल बाबा आश्रम के पास पालपाड़ा गंगा घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेलूर के गोपी मोहन चटर्जी लेन का रहने वाला 14 वर्षीय छात्र रोहित रजक अपने दोस्तों के साथ शाम को खेल खत्म करने के बाद गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। हालांकि, अस्पताल ले जाए जाने पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

दोस्तों और स्थानीय लोगों की कोशिश रही नाकाम

रोहित को डूबते देख घाट पर मौजूद उसके दोस्त और स्थानीय नागरिक तुरंत गंगा में कूद पड़े। काफी देर तक तलाश करने के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पालपाड़ा घाट पर पहले भी डूबने से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम या स्थायी बचाव दल मौजूद नहीं है। भाजपा विधायक संजय सिंह ने घाटों पर रेस्क्यू टीम और लाइफ सेविंग किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, जो अभी तक पूरी तरह लागू नहीं हो सका है। इस हादसे के बाद लोगों ने घाटों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in