रणवीर सिंह को फिर से धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गैंग ने रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को फिर से धमकी दी है।
रणवीर सिंह को फिर से धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्या कहा?
Published on

नई दिल्लीः फिल्म धुरंधर में अपने दमदार अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता रणवीर सिंह को नये सिरे से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दोबारा धमकी मिली है। इस बार केवल रणवीर के साथ निर्देशक रोहित शेट्टी की पूरी टीम को मार देने की धमकी दी गई है। अपने को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताने वाले किसी हरि बॉक्सर ने ऑडियो मैसेज के जरिये धमकी दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस विश्नोई गैंग ने धमकी दी है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्ट की पूरी टीम की हत्या कर दी जाएगी। ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि पुलिस को बुलाने से भी कोई फायदा नहीं होगा और उनके स्टाफ को निशाना बनाया जा सकता है।

ऑडियो में कहा गया, "रणवीर सिंह, हम तुम्हारे साथ ऐसा बर्ताव करेंगे कि तुम्हारी आने वाली सात पीढ़ियां याद रखेंगी। तुम्हें सलाह देने और पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत करने का बहुत शौक है। ठीक है। तुमने भी शिकायत कर दी। कोई दिक्कत नहीं।"

ऑडियो में आगे कहा गया है, "अब ध्यान से सुनो। हमारे पास तुम्हारे साथ काम करने वाले हर मैनेजर और हर आदमी की पूरी डिटेल्स हैं, वे कहां रहते हैं, वे ऑफिस कब जाते हैं, कब लौटते हैं, और उनके परिवार कहां रहते हैं। हम तुमसे सीधे कुछ नहीं कहेंगे। हम तुम्हारे नीचे काम करने वाले लोगों को टारगेट करना शुरू कर देंगे। एक बार ऐसा हो गया, तो तुम्हें होश आ जाएगा। हम तुम्हारे पूरे स्टाफ को मार डालेंगे। अभी भी समय है, लाइन में लग जाओ।" इस मैसेज में निर्देशक रोहित शेट्टी के नाम का भी उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि इसी महीने अभिनेता रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने और फिरौती मांगे जाने की घटना सामने आई थी। रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्सऐप पर एक वॉइस नोट भेजा गया था। जांच में पता चला था कि इस मैसेज को भेजने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क ( वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया था ताकि भेजने वाले की लोकेशन छिपाई जा सके।

रणवीर सिंह को फिर से धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्या कहा?
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे तारिक रहमान के बारे में आप कितना जानते हैं?

धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और एक करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच फिरौती की मांग की थी। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच और वॉइस नोट के तकनीकी विश्लेषण में हरिश्चंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी) की आवाज होने का संदेह जताया गया है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।  

गौरतलब है कि पिछले दिनों रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। वहीं सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी ईमेल से धमकी मिली थी। इन घटनाओं ने बॉलीवुड के अंदर चिंता और डर की भावना भर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in