खड़े डंपर से टकराई स्कूल वैन, 25 छात्र घायल

Palashi Road Accident: 25 Students Injured as School Van Hits Dump Truck
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज थाना अंतर्गत पलाशी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे मासूम बच्चों की हंसी देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गई। एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सड़क किनारे खड़े डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार करीब 25 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल की वैन करीब 28 छात्रों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर खड़ा था, तभी नियंत्रण खोने के कारण वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और बच्चों की सफेद यूनिफॉर्म खून से लथपथ हो गई। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वैन की रफ्तार काफी तेज थी।

अस्पताल में भर्ती और तनाव

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से 16 बच्चों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई या कोई तकनीकी खराबी थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in