नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा! बिहार का कौन होगा CM?

जनता दल यूनाइटेड के सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार के राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वह कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
बिहार के CM नीतीश कुमार ( फाइल फोटो )
बिहार के CM नीतीश कुमार ( फाइल फोटो )
Published on

नई दिल्लीः बिहार में अभी चुनाव के ज्यादा दिन बीते भी नहीं हैं कि वहां राजनीति नई करवट ले रही है। खबरों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यानी शीघ्र ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलन जा रहा है। हालांकि इस खबर की अभी तक तो न तो जनता दल यूनाइटेड और न ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पुष्टि की गई है।

सूत्रों ने बताया कि कुमार के राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उनके नामांकन पेपर तैयार हो चुके हैं, बस मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर बाकी हैं। उम्मीद है कि वह 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तब सामने आईं जब उनके बेटे श्रवण कुमार के जदयू के टिकट पर राज्यसभा जाने की बातें बंद हो गईं। एक तरह से उनका राजनीति में एंट्री होना था।

बिहार के CM नीतीश कुमार ( फाइल फोटो )
श्रीलंका समुद्री क्षेत्र में ईरानी जहाज डूबा, 101 लोग लापता

सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा नेतृत्व बिहार में अपने किसी वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकता है। भाजपा के पास इस समय कई प्रमुख चेहरे हैं, जिनमें संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता शामिल हैं। इस संभावना को लेकर पटना से दिल्ली तक राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in