

दक्षिण - पश्चिम मानसून के सक्रीय होने के साथ केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार कोझिकोड, वायनाड और कासरगोड सहित कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटो के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। संभावित जलभराव और भूस्खलन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के निगरानी बढ़ा दी है।
राज्य आपदा प्रबंध विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। मछुआरों को भी समुद्र में जाने से पहले मौसम संबंधी ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अब धीरे - धीरे पुरे दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। आने वाले दिनों में बारिश कि गतिविधियों में और तेजी देखने को मिल सकती है ।
मौसम विभाग लगातार स्तिथि स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चेतावनी जारी कि जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक मौसम बुलेटिन का पालन करने कि अपील कि है।