कांग्रेस सांसदों ने हेराल्ड मामले पर संसद परिसर में किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर 'सत्यमेव जयते' लिखा हुआ था
कांग्रेस सांसदों ने हेराल्ड मामले पर संसद परिसर में किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का मांगा इस्तीफा
Published on: 

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसदों ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से अदालत के इनकार के बाद बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी एवं इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर 'सत्यमेव जयते' लिखा हुआ था। उन्होंने 'प्रधानमंत्री माफी मांगो' और 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' के नारे लगाए।

दिल्ली की एक अदालत ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से मंगलवार को इनकार कर दिया। अदालत ने कहा इस मामले में दाखिल आरोप-पत्र एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर की गई जांच पर आधारित है, न कि किसी मूल अपराध से संबंधित प्राथमिकी पर।

भाजपा की कथित साजिश का विरोध

इस प्रदर्शन के संबंध में कांग्रेस ने अपने एक्स पर हैंडल से लिखा- नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर न्यायालय ने संज्ञान लेने से मना कर दिया है। ये भाजपा की कई साल से चली आ रही राजनीतिक साजिश की करारी हार है। मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष का हौसला तोड़ने की कोशिश करती आई है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस सांसदों ने हेराल्ड मामले पर संसद परिसर में किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का मांगा इस्तीफा
ट्रंप प्रशासन ने ‘क्लान डेल गोल्फो’ को क्यों कहा आतंकवादी संगठन?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in