पुलिसकर्मी की मौत के 42 दिन बाद ‘स्वस्थ होने' का संदेश आया

Ambikapur
पुलिसकर्मी की मौत के 42 दिन बाद स्वस्थ होने का संदेश आया
Published on

रायपुर/अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत के 42 दिन बाद आयुष्मान योजना से ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’ का मैसेज आने के बाद उनकी पत्नी ने अनियमितता की आंशका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। वहीं अस्पताल ने इसे तकनीकी चूक मानते हुए संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटा दिया है।

जशपुर जिले के निवासी पुलिस कांस्टेबल देवनारायण राम (39) की पत्नी सीमा कुजूर ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें 26 जून को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 30 जून को उनकी मृत्यु हो गयी। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आधिकारिक मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी हो गया। कुजूर ने बताया कि देवनारायण की मृत्यु के 42 दिन बाद आयुष्मान सारथी से वाट्सऐप पर उनके स्वस्थ होकर घर लौटने के संदेश आ रहे हैं। कुजूर ने इस इस संदेश को परिवार के लिए पीड़ादायक बताया और अनियमितता की आंशका जताते हुए मामले की जांच की मांग की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in