पैसों की किल्लत खत्म करने के लिये आज ही किन्नर को दान कर दें ये चीजें, भर जाएगी तिजोरी

शेयर करे

कोलकाता : घर में मंगल कार्यों पर शादी, मुंडन-छेदन, तिलक, बच्चे के जन्म पर किन्नर आते हैं, जिसमें उन्हें दान-दक्षिणा देना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि किन्नरों को दान करने से और उनके आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। कहा जाता है कि किन्नरों को कुछ वस्तुओं का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। तो चलिए जानते हैं किन्नरों को कौन-सी वस्तुएं दान करना अधिक शुभ माना जाता है।

किन्नरों को दान करें ये चीजें-

वस्त्रों का दान-  अगर कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो आप बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान करें। हरा रंग और किन्नर दोनों को ही बुध ग्रह का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि इससे आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

चावल-  शास्त्रों के अनुसार, किन्नरों को चावल का दान करना भी शुभ होता है। अगर आप बुधवार के दिन चावल का दान करते हैं तो आपके घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।

ढोलक-  अगर आपको व्यापार में घटा हो रहा है या मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप किन्नरों को ढोलक का दान करें। इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिलेगा।

सिक्का-  अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है या फिर कर्ज अधिक हो गया है तो पूजा की सुपारी को सिक्के के ऊपर रखकर किन्नर को दान करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान्यता है कि अगर किन्नर आपको 1 या 5 रुपए का सिक्का देते हैं तो वह बहुत ही शुभ होता है।

अन्य वस्तुएं-  इसके आलावा आप किन्नरों को अपने सामार्थ्यनुसार भी दान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपको उन्हें कभी भी स्टील के बर्तन और तेल का दान नहीं करना है। अगर आपने गलती से भी इन चीजों को किन्नरों को दान में दिया तो आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

Visited 313 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर