बेहिसाब सफलता दिलाती है वास्तु से जुड़ी ये चीज, बड़े से बड़ा कर्ज हो जाता है माफ | Sanmarg

बेहिसाब सफलता दिलाती है वास्तु से जुड़ी ये चीज, बड़े से बड़ा कर्ज हो जाता है माफ

 

कोलकाता : वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। ऐसे में घर के सदस्यों के जीवन पर इसके अच्छे-बुरे प्रभाव देखने को मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अलग महत्व है। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में रखा सामान भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है। अगर वास्तु के अनुसार घर को बनाया जाए और चीजें रखी जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, शांति, खुशियां सब आ सकती है।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जिन घरों में सूरज की रोशनी ठीक से नहीं पहुंच पाती है या उनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं होती ऐसे लोग घर में तांबे का सूर्य लगाएं तो उन्हें काफी फायदा होता है। तांबे का सूर्य घर में लगाने के कई और फायदे हैं जानिए।

कहां लगाएं तांबे का सूर्य

वास्तु जानकारों का कहना है कि तांबे का सूर्य घर के मुख्य द्वार की दीवार  पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि घर की इस जगह सूर्य लगाने से व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इससे घर के सदस्यों का मन शांत रहता है।

तांबे के सूर्य से जुड़ी कुछ खास बातें

  • कहा जाता है कि सूर्य की तरह तांबे का सूर्य भी प्रभावशाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इससे व्यक्ति को बिजनेस में तरक्की मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
    अगर आप क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले व्यक्ति हैं तो तांबे का सूर्य आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • अगर बच्चे पढ़ाई में कमजोर हों तो स्टडी रूम या बच्चों के कमरे में तांबे का सूर्य लगाने से उन्हें सफलता मिलती है।
  • घर में अगर अक्सर लोग बीमार रहते हैं तो हॉल या ऐसे कमरे में तांबे का सूर्य लगाएं जहां घर के लोग ज्यादा समय रहते हो। इससे बीमारी आसपास नहीं भटकती।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में तांबे का सूर्य लगाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बिजनेस में नुकसान हो रहा हो तो ऑफिस या दुकान में तांबे का सूर्य लगाने बिजनेस में लगातार तरक्की होती है।

घर की ये दिशा है शुभ

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा की दीवार पर तांबे का सूर्य लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर के लोगों के संबंध अच्छे रहते हैं।
  • अगर मेन गेट पूर्व दिशा में है तो दरवाजे पर बाहर की तरफ तांबे का सूर्य लगाने से धन का आगमन होता है।
  • करियर या बिजनेस में तरक्की के लिए ऑफिस या काम करने की जगह पर पूर्व दिशा की दीवार पर तांबे का सूर्य लटकाना चाहिए।
Visited 232 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर