Guruwar Puja : गुरुवार को भूलकर भी न खाएं ये चिजें… | Sanmarg

Guruwar Puja : गुरुवार को भूलकर भी न खाएं ये चिजें…

Guruvaar Puja : हिंदू धर्म में हर दिन का महत्व होता है क्योंकि हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। आईए जानें-

नहीं खानी चाहिए खिचड़ी
गुरुवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है। ऐसे ही गुरुवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती हैं।



नहीं करना चाहिए केले का सेवन
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन केला खाना अशुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन व्रत रखने वाले लोगों को भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है। यह भी माना जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है और गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। जिस वजह से गुरुवार के दिन केले का फल नहीं खाना चाहिए। इस दिन केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने के बाद केला दान कर देना चाहिए।

नहीं करना चाहिए ये काम
मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून, बाल, दाढ़ी नहीं काटने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

Visited 290 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर