World Cup 2023: भारत-पाक मैच में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं ? कप्तान रोहित शर्मा ने दी जानकारी | Sanmarg

World Cup 2023: भारत-पाक मैच में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं ? कप्तान रोहित शर्मा ने दी जानकारी

अहमदाबाद: विश्वकप 2023 में शनिवार(14 अक्टूबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन युवा ओपनर शुभमन गिल की फिटनेस रही है, जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही डेंगू की चपेट में आ गए थे। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है क्योंकि गिल इस मुकाबले से पहले लगभग फिट हो चुके हैं। इस बात को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने अहम जानकारी दी है।

गुरुवार को गिल ने की प्रैक्टिस

शुभमन गिल को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत से पहले ही डेंगू हो गया था।इसके कारण वो उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। गिल टीम दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया के साथ दिल्ली नहीं आए थे और फिर सीधे अहमदाबाद ही पहुंचे थे। इसके बाद से ही गिल की फिटनेस में सुधार हो रहा था। टीम इंडिया के अहमदाबाद पहुंचने से पहले ही गिल ने गुरुवार को 12 अक्टूबर को करीब एक घंटा तक नेट्स में बैटिंग का अभ्यास भी किया था। इसके बाद से ही टीम इंडिया और फैंस की उम्मीदें बढ़ गई थीं।

शुभमन की वापसी से बढ़ेगी टीम इंडिया की ताकत

अब कप्तान रोहित शर्मा ने इन उम्मीदों को पुख्ता किया है. कप्तान ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल की फिटनेस के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि वो चयन के लिए उपलब्ध हैं। रोहित ने कहा कि गिल सेलेक्शन के लिए 99 फीसदी उपलब्ध हैं। शुभमन गिल की वापसी से टीम इंडिया को ताकत मिलेगी। गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पिछले मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की थी और एक दमदार अर्धशतक जमाकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

Visited 60 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर