IPL 2024: पंजाब ने टॉस जीता, मुंबई की पहले बैटिंग, धवन टीम से बाहर | Sanmarg

IPL 2024: पंजाब ने टॉस जीता, मुंबई की पहले बैटिंग, धवन टीम से बाहर

नई दिल्ली: IPL 2024 का 33वां मुकाबल पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे। शिखर धवन इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। सैम करन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस के बाद बताया कि शिखर धवन पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इस वजह से नहीं खेल पाएंगे। पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। अथर्व तायडे को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगीसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

Visited 23 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर