

सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के रानीडांगा स्थित सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय में सोमवार को मानव तस्करी पर एक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। एसएसबी
के सिलीगुड़ी फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जेनरल (आईजी) वंदन सक्सेना की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की डीसीपी चारू शर्मा, 'सेवा केंद्र' NGO के तेज कुमार थापा, DMWSC NGO की सिस्टर विवियाना लेप्चा एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यशाला में एसएसबी के अधिकारियों, ट्रेनीज़, रीजनल हेडक्वार्टर और यूनिट कमांडरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये भाग लिया। इसमें मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों की पहचान और बचाव, जांच की प्रक्रिया, पुनर्वास और कानून लागू करने वाली एजेंसियों व NGO के बीच तालमेल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।