18 भैंसें बरामद, 2 गिरफ्तार

18 भैंसें बरामद, 2 गिरफ्तार
Published on

इस्लामपुर: सब्जियों से लदी लॉरी में छिपाकर भैंसों की कथित तस्करी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्वालपोखर थाने की पुलिस ने पंजिपाड़ा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध लॉरी को रोककर तलाशी ली। लॉरी में सब्जियों के पीछे छिपाकर रखी गईं 18 भैंसें बरामद की गई। पुलिस ने लॉरी जब्त कर चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरी बिहार के पूर्णिया से सब्जियां लेकर उत्तर बंगाल की ओर जा रही थी। तलाशी के दौरान सब्जियों के पीछे भैंसें छिपी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि भैंसों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in