राजस्थान के सीकर में भारी बारिश का कहर

बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित, यातायात प्रभावित
बारिश-तूफान
बारिश-तूफान
Published on

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज बारिश और आंधी-तूफान ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी। देर रात करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरी रात रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा है।

भारी बारिश के चलते सीकर शहर सहित बड़े कस्बों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मानसून से पहले हुई इस तेज बारिश ने बारिश के पानी की निकासी को लेकर किए गए प्रशासनिक दावों की वास्तविकता उजागर कर दी।

लगातार बारिश से शहर की नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, पुराना लोहारू बस स्टैंड, बजाज रोड, सिल्वर जुबली रोड, फतेहपुर रोड, दो नंबर डिस्पेंसरी क्षेत्र और रोडवेज बस डिपो सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इन मार्गों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश-तूफान
घनी आबादी में अवैध पटाखा कारखानों का खुलासा, विभागीय जांच शुरू

सबसे गंभीर स्थिति राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास में देखने को मिली, जहां लगभग 8 फीट तक पानी भर गया, जिससे शहर और राधाकिशनपुरा के बीच सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया।

बदलते मौसम के इस दौरान, रोडवेज प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई, जब सीकर रोडवेज बस डिपो परिसर में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। इससे बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के अन्य निचले इलाकों में भी कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिसके चलते 2 से 3 फीट तक जलभराव बना रहा और आमजन परेशान होते नजर आए। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत अवश्य मिली।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 14 जून से 16 जून तक जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सामने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और संभावित स्थिति से निपटने की चुनौती बनी हुई है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसर, इस समय पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी भी आ रही है। इसके असर से पिछले 24 घंटों में राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सीकर के दांतारामगढ़ में 50 मिलीमीटर रही।

बारिश-तूफान
गहलोत की विपक्ष को बड़ी सलाह, बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट हों सभी दल
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in