World Cup 2023: भारत को इन दो टीमों से रहना होगा सावधान! | Sanmarg

World Cup 2023: भारत को इन दो टीमों से रहना होगा सावधान!

नई दिल्ली: क्रिकेट का महाभारत ‘वर्ल्ड कप 2023’ की तैयारी में कई टीमें जुट गई है। इसका आगाज 5 अक्टूबर से होगा। वर्ल्ड कप में भारत की टीम अपना पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। वहीं, इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच  14 अक्टूबर को भी महामुकाबला होगा। इस हाई वोल्टेज मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है इस साल विश्वकप भारतीय टीम जीतेगी। बता दें कि भारत के सामने दो टीमें ऐसी हैं जो इस संभावना पर पानी फेर सकती है। इनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने 2019 में विश्वकप का खिताब जीता था। बता दें कि 2019 विश्व कप के समय न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को हार झेलनी पड़ी थी।

इंग्लैंड
वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम 2023 वर्ल्ड कप में बड़ी मजबूत टीम के साथ खेलेगी। इस टीम में टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम तक खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं। बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक और जोस बटलर बैटिंग क्रम को मजबूती देते हैं। गेंदबाजों में भी उनके पास चैंपियन खिलाड़ी मौजूद हैं. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को इंग्लैंड से थोड़ा सावधान रहना होगा. गेंदबाजी में इंग्लैंड के पास मार्क वुड, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, मोईन अली और आदिल राशिद जैसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया
विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की टीम अबतक 5 बार चैंपियन बन चुकी है। साल 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप जीता है। 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा होगी। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादातर क्रिकेटर्स भारत की धरती पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के सभी मैच

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान ( दिल्ली)
14 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश (पुणे)
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)
02 नवंबर- भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)
05 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)
12 नवंबर- भारत बनाम नीदरलैंड्स (बेंगलुरु)

Visited 111 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर