Stock Market : सप्ताह के आखिरी दिन नुकसान के साथ बंद हुआ कारोबार | Sanmarg

Stock Market : सप्ताह के आखिरी दिन नुकसान के साथ बंद हुआ कारोबार

Fallback Image

नई दिल्ली : आज शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिला है। एक समय बाजार 500 अंक से नीचे चला गया था। अभी जब बाजार बंद हुआ तब सेंसेक्स 281 अंक कमजोर होकर 64,869 पर तथा निफ्टी 73 अंक कमजोर होकर 19,291 पर चला गया है। आज शेयर बाजार में जारी इस सुस्ती के पीछे का कारण भी अलग-अलग बताया जा रहा है। विदेशी फंड में आई गिरावट ने बाजार पर असर डाला है। इसके साथ आईटी फंड में जारी नुकसान भी बाजार को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। सुबह की बात करें तो आज के कारोबार की शुरुआत में दोनों प्रमुख सूचकांक के लाल निशान पर हुई। शेयर बाजार की ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स करीब 250 अंक लुढ़क गया। सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स में 278 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 64,872.14 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं NSE का निफ्टी भी 83.65 अंकों की गिरावट के साथ 19,281.60 पर ट्रेड कर रहा था।

चीन और अमेरिका की स्थिति से सहमे बाजार

दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों चीन और अमेरिका में आर्थिक जगत से आ रही बुरी खबरों का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। अमेरिका में फेड बैठक के मिनट जारी होने के बाद से वहां महंगाई और मंदी की चिंताएं गहरा गई हैं और बाजार ब्याज दरों में और बढ़ोत्तरी होने की आशंकाओं से सहमा है, वहीं चीन में ग्रोथ और उत्पादन के खराब आंकड़ों की वजह से वहां भी मंदी का डर सताने लगा है।

 

Visited 93 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर