भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी Stock Market का बज गया बाजा

6,000 अंक गिरकर हुआ क्रैश
भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी Stock Market का बज गया बाजा
Published on

नई दिल्ली - भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है, खासकर स्टॉक मार्केट पर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई। इस ऑपरेशन के बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100 इंडेक्स) में भारी गिरावट देखी गई। इंडेक्स करीब 4.62% यानी 6,272 अंकों की गिरावट के साथ 1,07,296 पर पहुंच गया। 23 अप्रैल 2025 के बाद से अब तक KSE-100 कुल 9,930 अंक लुढ़क चुका है।

भारत में दिख रही तेजी

वहीं दूसरी ओर, भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.13% या 105 अंकों की बढ़त के साथ 80,746 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 0.19% या 46.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,425 पर ट्रेड कर रहा था। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद निवेशकों में उत्साह दिखाई दे रहा है और इसका असर बाजार पर सकारात्मक रूप से दिख रहा है।

देर रात गिराए 9 आंतकी ठिकाने

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत ने विशेष हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। प्रमुख ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल थे। यह ऑपरेशन सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त प्रयासों से अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन ठिकानों का उपयोग भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें दिशा-निर्देश देने के लिए किया जाता था। मंत्रालय ने कहा, "कुछ समय पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जाती थी।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in