Dhanteras 2023: धनतेरस पर करें धनिया के ये आसान उपाय, घर में आएगी बरकत और खुशहाली | Sanmarg

Dhanteras 2023: धनतेरस पर करें धनिया के ये आसान उपाय, घर में आएगी बरकत और खुशहाली

कोलकाता : इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। धन्वंतरि देव जब प्रकट हुए थे तो उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायजाद की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन धन,समृद्धि के लिए भी कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इसमें धनिया का उपाय बहुत कारगर माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन धनिया के ये उपाय करने से घर में बरकत आती है। जानते हैं इसके बारे में।
धनतेरस पर धनिया के उपाय
धनतेरस के दिन साबुत धनिया का उपाय बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और इसे मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को चढ़ाएं। इसके बाद अपने मन में अपनी मनोकामना मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को बताएं।
इसके बाद इस धनिया को घर के किसी स्थान पर मिट्टी में दबा दें। इसमें से थोड़ी सी धनिया बचा लें और इसे लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदकर रख लें और इसे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इनके कुछ बीजों को घर के बगीचे में बो दें। माना जाता है कि इनसे उगने वाली धनिया की पत्तियां घर में खुशहाली और समृद्धि लेकर आती हैं। धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव के सामने थोड़ी सी सूखी धनिया रखें और दिवाली तक इसे वहीं रखा रहने दें। गोवर्धन पूजा के दिन इन धनिया को किसी गमले में लगाएं। इससे निकलने वाले धनिया के पौधे की देखभाल करें। माना जाता है कि जैसे-जैसे यह धनिया बढ़ता है, वैसे-वैसे घर में खुशहाली और सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं।

 

Visited 143 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर