Cyclone Alert : … तो क्या कल बंगाल में दस्तक देगा चक्रवात ? | Sanmarg

Cyclone Alert : … तो क्या कल बंगाल में दस्तक देगा चक्रवात ?

Fallback Image

कोलकाता : एक बार फिर तेज चक्रवात आ रहा है। संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका जताई है। अगले 12 घंटों में इसकी ताकत धीरे-धीरे बढ़ेगी। कब, कैस और कहां टकराएगा यह चक्रवात? ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर के मुताबिक, यह चक्रवात दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश से टकराएगा। चक्रवात के पूर्वानुमान में कहा गया है कि यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी छोर की ओर बढ़ रहा है।
अगले 12 घंटों में यह बांग्लादेश के कुआकाटा इलाके से टकराएगा। ज्वाइंट टाइफून वॉर्निंग सेंटर के बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि यह चक्रवात 40 किमी के क्षेत्र में फैल सकता है। इंडो-पैसिफिक ट्रॉपिकल साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर ने पहले कहा था कि मौसम की विसंगतियां जारी हैं। ये इस चक्रवात का नतीजा है। यह चक्रवात पिछले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बना है।
शाम को होगी भारी बारिश
जो बांग्लादेश से टकराने से पहले पश्चिम बंगाल में तूफान और बारिश लाएगा। मालूम हो कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव गहरा हो गया है। जो बांग्लादेश के खेपुपारा क्षेत्र में 160 किमी दूर स्थित है। यह निम्न दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इससे बांग्लादेश में मंगलवार शाम को भारी बारिश होगी, फिर अगले 24 घंटे में इसका असर पश्चिम बंगाल पर पड़ेगा।
हवा की गति लगभग 65 किमी प्रति घंटे
तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। हालांकि, IMD ने अभी तक कोई चक्रवात चेतावनी जारी नहीं की है। आज मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की गति लगभग 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बना हुआ है। इसके चलते बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में शाम से बारिश और तूफान शुरू हो जाएगा।
मछुआरों के समुद्र में जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया
अगले 24 घंटों में तूफान की रफ्तार बढ़कर 65 से 75 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। ओडिशा तट पर भारी बारिश की आशंका है। इसके चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों के समुद्र में जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

Visited 525 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर