Durga Puja 2023 : दुर्गा पूजा के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम का ‌मिजाज

Durga Puja 2023 : दुर्गा पूजा के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम का ‌मिजाज
Published on

दुर्गापूजा से पहले राज्य में भारी चक्रवात की संभावना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दुर्गापूजा से पहले राज्य में भारी चक्रवात आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका है। यह पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच कहीं भी प्रवेश कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसका नाम 'तेज' होगा। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में मॉनसून खत्म होते ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने वाला है जिससे पूजा की तैयारियों और पूजा बाजारों पर प्रभाव पड़ेगा। बताया जा रहा है कि सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में थाईलैंड सागर से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात के प्रवेश करने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक रवीन्द्र गोयनका ने कहा कि चक्रवात बनेगा या नहीं, यह कई स्थितियों पर निर्भर करता है। इसके बारे में पहले से कोई निश्चित विचार देना संभव नहीं है। हालांकि अक्टूबर में पश्चिम बंगाल में चक्रवात आने की संभावना बहुत अधिक नहीं है। आमतौर पर तूफान दक्षिण भारत की ओर बढ़ते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in