‘आदित्य-L1’ पृथ्वी की कक्षा से निकला बाहर, सूरज की ओर बढ़ाया कदम | Sanmarg

‘आदित्य-L1’ पृथ्वी की कक्षा से निकला बाहर, सूरज की ओर बढ़ाया कदम

बेंगलुरू: सूरज के बारे में जानकारी जुटाने के लिए ‘आदित्य-L1’ पृथ्वी की कक्षा से रवाना हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज इसकी जानकारी दी है। मंगलवार (19 सितंबर ) की देर रात करीब 2 बजे धरती के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से आदित्य-एल1 आगे निकल गया। इसी तरह अब सौर्ययान की 4 महीने की यात्रा शुरू हो चुकी है। पृथ्वी सूरज के बीच लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 यानी L1 प्वाइंट की ओर आदित्य एल-1 तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां पहुंचने के बाद वह प्रभामंडल कक्षा में प्रवेश करेगा।

ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी
इससे पहले इसरो ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि भारत के सूर्य मिशन यान आदित्य एल-1 ने आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं, जो पृथ्वी के चारों ओर मौजूद कणों के व्यवहार के विश्लेषण में वैज्ञानिकों की मदद करेंगे। ISRO ने कहा कि भारत की पहली सौर वेधशाला में लगे सेंसरों ने पृथ्वी से 50 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर आयन और इलेक्ट्रॉन को मापना शुरू कर दिया है। ये आंकड़े पृथ्वी के चारों ओर मौजूद कणों के व्यवहार के विश्लेषण में वैज्ञानिकों की मदद करेंगे।

2 सितंबर को हुई थी आदित्य-L1 की लॉन्चिंग

इसी साल 2 सितंबर को पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए इसरो ने आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण किया था जिसे पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन प्वाइंट-1 (एल1) पर प्रभामंडल कक्षा में ले जाया जाएगा।

Visited 188 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर