आदित्य L1 ने ली पहली सेल्फी, धरती और चांद की दिखाई खूबसूरती

आदित्य L1 ने अंतरिक्ष से ली तस्वीर
आदित्य L1 ने अंतरिक्ष से ली तस्वीर
Published on

बेंगलुरु: देश का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 अपने टार्गेट पर तेजी से बढ़ रहा है। आदित्य-एल1 ने एल1 प्वाइंट की तरफ जाते हुए पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें भी ली हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर इसकी जानकारी शेयर की है।

बीते मंगलवार को आदित्य एल1 ने पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसरो ने जानकारी देते हुए कहा था कि पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया (ईबीएन2) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई। इसरो के केंद्रों ने इस अभियान के दौरान उपग्रह की निगरानी की। प्राप्त की गई नयी कक्षा 282 किलोमीटर x 40225 किलोमीटर है। वहीं, इसरो के अनुसार पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया आदित्य एल1 की 10 सितंबर को देर रात लगभग ढाई बजे निर्धारित की गई है।

बता दें कि 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे लॉन्च पैड से 'आदित्य एल1' का सफल लॉन्च किया था। इसे लैग्रेंज बिंदु एल-1 की तरफ स्थानांतरण कक्षा में प्रवेश करने से पहले कक्षा संबंधी दो और प्रोसेस से गुजरना होगा। वहीं L1 प्वाइंट पर इस उपग्रह को पहुंचने में इसे करीब 127 दिन लग सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in