फर्जी पासपोर्ट घोटाला : 900 बार गया बैंकॉक

व्यवसायी विनोद गुप्ता की विदेश यात्राओं पर ईडी की पैनी नजर
फर्जी पासपोर्ट घोटाला : 900 बार गया बैंकॉक
Published on: 

कोलकाता : नकली पासपोर्ट घोटाले की जांच कर रहे ED ने उत्तर 24 परगना जिले के एक व्यवसायी की विदेश यात्राओं पर ध्यान केंद्रित किया है। अधिकारी ने बताया कि खरदह क्षेत्र के व्यवसायी विनोद गुप्ता ने पिछले 10 वर्षों में कथित तौर पर लगभग 900 बार बैंकॉक की यात्रा की है।

अधिकारी ने बताया, ‘हम उनके द्वारा इतने बार विदेश भम्रण करने के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। इन यात्राओं के नकली पासपोर्ट रैकेट से जुड़े एक बड़े नेटवर्क से संबंध होने का संदेह है।’ जांच के तहत ईडी की विभिन्न टीम ने सोमवार को नदिया जिले के साथ-साथ कोलकाता में भी कई स्थानों पर छापे मारे।

इन तलाशी अभियानों से मिले सुरागों के आधार पर जांचकर्ता मंगलवार को खरदह स्थित गुप्ता के आवास पर पहुंचे और गहन तलाशी ली, जो देर रात तक जारी रही। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किये गये और अधिकारियों का दावा है कि उन्हें “महत्वपूर्ण और संदिग्ध” जानकारी मिली है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुप्ता ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह मसाला व्यापार का व्यवसाय करता है और बैंकॉक की उसकी लगातार यात्राएं इसी से संबंधित हैं। अधिकारी ने कहा, 'गुप्ता विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) व्यापार में भी शामिल है और जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसकी बैंकॉक यात्राएं अवैध विदेशी मुद्रा लेनदेन से जुड़ी थीं।'

अधिकारी ने यह भी कहा कि गुप्ता के वित्तीय लेन-देन संदिग्ध प्रतीत होते हैं। उन्हें आगे पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। फर्जी पासपोर्ट मामले ने अक्टूबर में उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब ईडी ने इस रैकेट के सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक आजाद मलिक को गिरफ्तार किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in