कोलकाता: ठंड ने तोड़ा जनवरी का रिकॉर्ड, तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पर

कोलकाता: ठंड ने तोड़ा जनवरी का रिकॉर्ड, तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पर

शहर के आसपास और उपनगरों में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।
Published on

कोलकाता: जनवरी महीने में कभी इतनी ठंड नहीं पड़ी थी कोलकाता में। मंगलवार सुबह शहर में पारा गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो जनवरी में कोलकाता का अब तक का सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड है। शहर के आसपास और उपनगरों में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।

मंगलवार भोर में कोलकाता में हल्की कुहासे की चादर दिखी, जबकि आसपास के जिलों में सोमवार रात से ही घना कुहासा छाया हुआ था। पिछले 15 सालों में जनवरी में सिर्फ एक बार पारा 11 डिग्री से नीचे गया था – 2023 में 10.9 डिग्री। इस बार उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया गया।आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल में ठंड और बढ़ने वाली है।

कोलकाता: ठंड ने तोड़ा जनवरी का रिकॉर्ड, तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पर
टमाटर की कीमतें हाफ सेंचुरी के पार, निगरानी में बाजार

बुधवार और बृहस्पतिवार को रात का तापमान 2 डिग्री और गिर सकता है। उसके बाद 4-5 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3-5 डिग्री कम रहेगा।मंगलवार को दोनों बर्धमान, बांकुड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया के कुछ इलाकों में 'शीतल दिवस' (cold day) की स्थिति बन सकती है। बुधवार को भी बांकुड़ा को छोड़कर बाकी जिलों में ऐसा ही रहेगा।

मुर्शिदाबाद और नदिया में घने कुहासे की चेतावनी है। उत्तर बंगाल के लगभग सभी जिलों में भी आने वाले दिनों में घना कुहासा रह सकता है, जिससे सुबह दृश्यता कम हो सकती है। उत्तर दिनाजपुर और मालदा में भी 'शीत लहर' की स्थिति बन सकती है।

कोलकाता: ठंड ने तोड़ा जनवरी का रिकॉर्ड, तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पर
SIR के बीच वंदे भारत की सियासत, मतुआ बेल्ट पर मोदी की रेल सौगात
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in