लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, सवाल-जवाब के दौरान हुआ विवाद

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरराष्ट्रीय कानून पर लंदन में हो रहे कार्यक्रम में मॉडरेटर द्वारा असहमति से जुड़े सवाल रोके जाने पर हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से अंतरराष्ट्रीय बहस तेज़
कार्यक्रम में वविाद के बाद आयोजकों ने मामले को संभाला
सीजेआई सूर्यकांत की ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में हुआ विवाद
Published on

लंदन: भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब सवाल-जवाब सत्र के दौरान कुछ लोगों ने भारत में असहमति और उनके एक कथित बयान को लेकर सवाल उठाए। यह घटना 4 जून की बताई जा रही है।

कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेशनल लॉ” विषय पर अपना व्याख्यान दे रहे थे। भाषण के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

असहमति और लोकतंत्र पर उठे सवाल

एक व्यक्ति ने भारत में लोकतंत्र और असहमति को लेकर चिंता जताते हुए सवाल पूछने की कोशिश की। वायरल वीडियो क्लिप में उसे यह कहते सुना गया कि भारत में असहमति के प्रति बढ़ती नफरत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।

इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति ने CJI के हालिया बयान को लेकर सवाल उठाने की कोशिश की, जिसने पहले भी बहस को जन्म दिया था।

कार्यक्रम में वविाद के बाद आयोजकों ने मामले को संभाला
मेट्रो के एक और बड़े प्रोजेक्ट में RVNL ने बढ़ाया कदम, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मॉडरेटर ने रोका सवाल, बढ़ा तनाव

मॉडरेटर ने हस्तक्षेप करते हुए इन सवालों को लेने से इनकार कर दिया और कहा कि कार्यक्रम का विषय केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरराष्ट्रीय कानून तक सीमित है। इसके बाद कुछ लोग खड़े हो गए और कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ते देख आयोजकों ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से समाप्त किया जाए और सभी से सहयोग की उम्मीद जताई।

भारतीय उच्चायोग ने जताई आपत्ति

यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अनुचित बताया। जारी बयान में कहा गया कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें सभ्य और सम्मानजनक तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में वविाद के बाद आयोजकों ने मामले को संभाला
हरियाणा में EV विस्तार पर बड़ा कदम: 2000 करोड़ की योजना तैयार
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in