श्रीलंका की मदद के लिए भारत का 'ऑपरेशन सागर बंधु'

मुश्किल की इस घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से श्रीलंका पहुंचाई गई।
श्रीलंका की मदद के लिए भारत का 'ऑपरेशन सागर बंधु'
Published on

नई दिल्ली: श्रीलंका में अप्रत्याशित बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री लेकर गया भारतीय वायु सेना का विमान शुक्रवार देर रात को श्रीलंका पहुंचा। जरूरी खाद्य सामग्री और स्वच्छता से जुड़ी आपूर्ति लेकर गया सी130 विमान देर रात लगभग डेढ़ बजे कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा, जहां भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और श्रीलंका वायु सेना के अधिकारियों ने विमान का स्वागत किया।

ऑपरेशन सागर बंधु

मुश्किल की इस घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से श्रीलंका पहुंचाई गई। यह राहत ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब श्रीलंका के अधिकारियों ने केलानी और अट्टानागलु नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार रात से ‘वेस्टर्न प्रोविंस’ में ‘‘अप्रत्याशित आपदा की स्थिति’’ की चेतावनी दी।

चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ ने मचाई तबाही

चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ से मची तबाही के कारण श्रीलंका अप्रत्याशित आपदा का सामना कर रहा है। इसके कारण बाढ़ आई एवं भूस्खलन हुए और बुनियादी ढांचा को व्यापक नुकसान पहुंचा। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने शनिवार सुबह छह बजे तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कम से कम 34 लोग लापता हैं। डीएमसी ने बताया कि इसके अलावा आपदा से 61,000 परिवारों के 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

‘सेंट्रल प्रोविंस’ के कैंडी में राहत अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि कैंडी जिले में ही शुक्रवार देर रात तक मृतकों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी थी और आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मध्य पर्वतीय क्षेत्र भी प्रभावित

मध्य पर्वतीय क्षेत्र का बैडुल्ला जिला भी भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, जहां कई लोग लापता हैं और 35 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

चक्रवात ‘डिटवा’ की वजह से हुई बारिश के कारण सभी बड़े तालाबों एवं नदियों में जलस्तर बढ़ गया है और अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

खतरा अभी भी टला नहीं

मौसम ब्यूरो ने कहा कि 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है, हालांकि ‘डिटवा’ शनिवार देर रात तक द्वीप से बाहर चला जाएगा। श्रीलंका के करीब 35 प्रतिशत इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बिजली नहीं है जिससे सरकारी बिजली कंपनी सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के करीब 70 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से बिजली बहाल करने के काम में रुकावट आ रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in