श्रीलंका में तांडव मचाने के बाद भारत की तरफ बढ़ रहा चक्रवात 'डिटवा', तमिलनाडु रेड अलर्ट पर

चक्रवात 'डिटवा' के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने तैयारियों की समीक्षा की।
श्रीलंका में तांडव मचाने के बाद भारत की तरफ बढ़ रहा चक्रवात 'डिटवा', तमिलनाडु रेड अलर्ट पर
Published on

चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात 'डिटवा' से पहले की तैयारियों की समीक्षा की, जिससे राज्य में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 29 से 30 नवंबर के बीच राज्य के दक्षिणी और कावेरी डेल्टा जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

वहीं चक्रवात 'डिटवा' श्रीलंका में व्यापक क्षति पहुंचायी है। इसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 पहुंच गई है। वहीं 21 लोग अभी भी लापता हैं। इस तूफान से श्रीलंका के कई जिलों में लगभग 44,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, "दक्षिणी और डेल्टा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मैंने उन जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की, जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। विस्तृत निर्देश जारी करने के लिए कल (बृहस्पतिवार) वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई गई थी।" इससे पहले मुख्यमंत्री ने चेन्नई में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

स्टालिन ने जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए समन्वय कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है और वे सभी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। स्टालिन ने कहा कि चेन्नई में भारी बारिश होने के असार है तथा मौसम विभाग ने चेन्नई में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा, "खाद्य और आवश्यक सामग्री के साथ शिविर तैयार कर दिए गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को तुरंत निकालने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।" स्टालिन ने कहा, "प्रभारी मंत्री जिलों में पहुंच गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।"

मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान (डिटवा) 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। स्टालिन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in