पूरे देश में खत्म किए जाएं मदरसा बोर्ड : प्रवीण तोगड़िया

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले का तोगड़िया ने किया समर्थन, सभी राज्यों से कानून के दायरे में रहकर कदम उठाने और हिंदू समाज को संगठित करने की अपील
कहा, गाय की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और उसे राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त किए जाने के फैसले का किया स्वागत
Published on

मुजफ्फरनगर: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे देशभर में लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

खतौली के रवापुर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित “वीर हिंदू विजेता हिंदू सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग” शिविर में मीडिया से बातचीत के दौरान तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए संगठित और सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, अखाड़ा, खेलकूद, जिम, सूर्य नमस्कार और दंड-बैठक जैसी गतिविधियों को अपनाने की अपील की।

कहा, गाय की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और उसे राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए
इंडिया गठबंधन में बढ़ा तनाव: माकपा ने कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

कानून के दायरे में रहकर सुरक्षा का रखें ध्यान

तोगड़िया ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को आवश्यक बताते हुए कहा कि लोगों को कानून के दायरे में रहकर लाठी, डंडा, पाइप या हॉकी जैसे साधन अपने घरों में रखने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा कर सकें।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल देशभर में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है और अब तक 12 राज्यों में कार्यक्रम हो चुके हैं। आने वाले समय में “वीर हिंदू विजेता हिंदू” अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर और विस्तार दिया जाएगा।

गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय माता

गौ संरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि देश में गाय की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और उसे राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जोड़कर समाज को अधिक जागरूक और सक्षम बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

कहा, गाय की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और उसे राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए
आईएसपी परियोजना विभाग ने लॉन्च किया “प्रोजेक्ट सेफ्टी पासपोर्ट”
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in