अमेरिका के शांति प्रयासों के बावजूद रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर किये हमले

एक आवासीय इमारत और पूर्वी जिले दिनप्रोव्स्की में एक अन्य इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा
अमेरिका के शांति प्रयासों के बावजूद रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर किये हमले
Published on: 

कीवः रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में आवासीय इमारतों और ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, मध्य पेचेरस्क जिले में एक आवासीय इमारत और पूर्वी जिले दिनप्रोव्स्की में एक अन्य इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

हमले में चार लोग घायल

‘टेलीग्राम’ पर साझा किए गए हमले के वीडियो फुटेज में देखा गया कि दिनप्रोव्स्की में नौ मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग लगी है। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर त्काचेंको ने कहा कि कम से कम चार लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया गया है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि किस प्रकार की संरचना को निशाना बनाया गया या नुकसान कितना हुआ है। रूस का यह हमला रविवार को जिनेवा में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका-रूस की मध्यस्थता वाले शांति प्रस्ताव पर हुई बातचीत के बाद हुआ।

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ओलेक्जेंडर बेवज़ ने सोमवार को बताया था कि वार्ता ‘‘बहुत रचनात्मक’’ रही और दोनों पक्षों ने अधिकांश मुद्दों पर चर्चा की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने नवीनतम प्रस्ताव को अभी तक नहीं देखा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in