लड़की ने ऑर्डर की मछली फ्राई, Zomato ने कहा- वो तो पानी में गई… छपाक | Sanmarg

लड़की ने ऑर्डर की मछली फ्राई, Zomato ने कहा- वो तो पानी में गई… छपाक

Fallback Image

नई दिल्ली : इंस्टाग्राम चलाने वाले लोग ट्रेंडिंग ऑडियो पर रील्स भी खूब देखते हैं और बनाते भी हैं। इसमें रोजाना कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता रहता है। कई गाने भी रील्स के चलते काफी ज्यादा वायरल हो जाते हैं। इसी तरह का एक ऑडिया रील्स पर इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। वह है- एक मछली पानी में गई छपाक…इसके वीडियो में लोग ग्रुप में बैठकर ये फनी सा खेल खेलते दिखते हैं। अब इसमें फूड डिलीवरी एप जोमैटो भी कहा पीछे रहने वाला था। इसको लेकर जोमैटो ने एक कस्टमर से बातचीत का मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया तो ये वायरल हो गया। इस चैट में रितिका नाम की एक लड़की पूछ रही है- हाय मैंने अपना ऑर्डर गलत एड्रेस पर प्लेस कर दिया है, कोई मदद कर सकते हैं। इसके जवाब में जोमैटो लिखता है- क्या आप मुझे अपने ऑर्डर का डीटेल बताएंगे। रितिका जवाब देती है- एक फिश फ्राई। इसपर जोमैटो से जवाब आता है- पानी में गई और फिर रितिका भी मजे लेते हुए लिखती हैं- छपाक।
इस पोस्ट के साथ जोमैटो ने रोता हुआ इमोजी बनाया है। लोग इस पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अधिकतर लोग इसे जोमैटो की मार्केटिंग स्ट्रैटजी बता रहे हैं। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 3.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 8,600 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट किए।एक शख्स ने लिखा, ‘आइए शुरू करें। दो मछली पानी में गई और ट्रेंड का विजेता जोमैटो है।’ दूसरे ने व्यक्त किया।

Visited 133 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर