वायनाड में स्कूल के 150 छात्र बीमार: बुखार और उल्टी से हड़कंप

कोयलाडी के एडेड स्कूल में 150 से अधिक छात्र बुखार‑उल्टी से पीड़ित, 38 अस्पताल में भर्ती; एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद, विशेष वार्ड में निगरानी तेज
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है
केरल के वायनाड जिले के कोयलाडी क्षेत्र में एक एडेड अपर प्राइमरी स्कूल के करीब 150 छात्र बीमार
Published on

नई दिल्ली: केरल के वायनाड जिले के कोयलाडी क्षेत्र में एक एडेड अपर प्राइमरी स्कूल के करीब 150 छात्र पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी जैसी शिकायतों से जूझ रहे हैं। स्थिति गंभीर होते देख 38 बच्चों को बाथेरी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य छात्रों का इलाज बाहरी स्तर पर किया जा रहा है।

स्कूल में बना विशेष वार्ड, एक शिक्षक भी हुआ बीमार

स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड तैयार किया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, केवल छात्र ही नहीं बल्कि स्कूल का एक शिक्षक भी समान लक्षणों से प्रभावित हुआ है। इससे यह मामला और अधिक गंभीर माना जा रहा है।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है
AI से वैक्सीन निर्माण : यूनिवर्सल कोरोना वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद

एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की निगरानी बढ़ा दी है और संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

पंचायत अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि भर्ती बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर और संतोषजनक है। अधिकांश बच्चों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कुछ बच्चों में 1 जून से ही लक्षण दिखाई देने लगे थे, लेकिन अभी तक बीमारी के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पानी, भोजन या संक्रमण—सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के स्रोत की पुष्टि हो सकेगी।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है
तृणमूल विधायक के घर के सामने झाड़ू-जूता लेकर प्रदर्शन !
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in