फिल्म धुरंधर रिलीज से पहले विवादों में

धुरंधर सिनेमाघरों में ५ दिसम्बर को लगने वाली है
फिल्म धुरंधर रिलीज से पहले विवादों में
Published on: 

मुंबई : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज से पहले विवादों में घिर गयी है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गयी है। ये मांग अशोक चक्र और सेना पदक अवाॅर्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने की है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

एक रिपोर्ट के अनुसार उक्त याचिका में परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म में भारतीय सेना या मेजर शर्मा के कानूनी उत्तराधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही स्पेशल फोर्स ऑफिसर के जीवन, कोवर्ट ऑपरेशन और शहादत को सीधे तौर पर दिखाया गया है।

परिवार का तर्क है कि मीडिया रिपोर्टों और ऑनलाइन डिस्कशन ने धुरंधर को मेजर शर्मा की कहानी से जोड़ा है। लेकिन फिल्ममेकर्स ने न तो ऐसी प्रेरणा को स्वीकार किया है और न ही किसी भी प्वाइंट पर परिवार से कंसल्ट किया है।

याचिका में कहा गया है कि शहीद ‘कोई कमर्शियल कमोडिटी नहीं है।’ और यह भी कहा गया है किसी के पास ये अधिकार नहीं है कि वो अपने लाभ के लिए बिना परमिशन सच्चाई, गरिमा सोल्जर की लाइफ को बदल दे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in